N E W S F A S T
THE FASTEST NEWS
📡 NEWSFAST लाइव सर्वर से कनेक्ट हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
Uncategorized

पंचायत चुनाव : सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजरें

महत्वपूर्ण बिंदु (Key Takeaways)
  • भड़काऊ पोस्ट डालने पर होगी कार्रवाई, पुलिस का साइबर सर्विलांस अभियान, व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन भी रहें सतर्क बीकानेर। राज्य में पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों पर निगरानी बढ़ा दी है। भड़काऊ संदेश, अभद्र टिप्पणी, धमकी या फर्जी वीडियो साझा करने वालों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत […]
  • NEWS FAST की विशेष टीम द्वारा ग्राउंड रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पड़ताल जारी।
  • मामले से जुड़े नवीनतम अपडेट और आधिकारिक बयानों के लिए बने रहें।
यह खबर सुनें (AI Audio Digest)
2 मिनट का ऑडियो बुलेटिन • NEWS FAST वॉइस
पंचायत चुनाव : सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजरें

बीकानेर। राज्य में पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों पर निगरानी बढ़ा दी है। भड़काऊ संदेश, अभद्र टिप्पणी, धमकी या फर्जी वीडियो साझा करने वालों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती हैं। पुलिस ने चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए माइक्रो-लेवल साइबर सर्विलांस शुरू किया है। सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट करने वालों पर पुलिस की नजर है।

ग्रुप एडमिन भी रहें सावधान

पुलिस ने व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन को आपत्तिजनक सामग्री पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर पुलिस को सूचना देने की सलाह दी है। बिना पुष्टि के भड़काऊ संदेश या फर्जी वीडियो फॉरवर्ड करने से भी बचने की अपील की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि चुनाव के दौरान जाति, धर्म, समुदाय या प्रत्याशियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी न करें। किसी आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी मिलने पर स्क्रीनशॉट के साथ नजदीकी थाने या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।

पुलिस की ओर से संदेश साफ है कि
चुनावी माहौल में सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें, अफवाह और भड़काऊ सामग्री साझा करने से बचें।

thenewsfastweb

वरिष्ठ संवाददाता / Senior Journalist • NEWS FAST

सटीक, प्रामाणिक और त्वरित पत्रकारिता के साथ देश-दुनिया और स्थानीय खबरों की निरंतर कवरेज।

नगर निगम में बोर्ड बनने के बाद भी शहर में गंदगी का आलम
11 दिनों तक एक ही छत्त के नीचे होगा पांच कथाओं का वाचन

अपनी राय / टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

फीडबैक
होम श्रेणियां Uncategorized खोजें