N E W S F A S T
THE FASTEST NEWS
📡 NEWSFAST लाइव सर्वर से कनेक्ट हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
Uncategorized

पंचायत चुनाव में भाजपा को जिताने का लिया संकल्प

महत्वपूर्ण बिंदु (Key Takeaways)
  • तहसील मुख्यालय नोखा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने दिया एकता का मंत्र बीकानेर। पंचायतीराज चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर आज नोखा तहसील मुख्यालय पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पंचायत समिति नोखा, पांचू एवं जसरासर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई और भाजपा की […]
  • NEWS FAST की विशेष टीम द्वारा ग्राउंड रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पड़ताल जारी।
  • मामले से जुड़े नवीनतम अपडेट और आधिकारिक बयानों के लिए बने रहें।
यह खबर सुनें (AI Audio Digest)
2 मिनट का ऑडियो बुलेटिन • NEWS FAST वॉइस
पंचायत चुनाव में भाजपा को जिताने का लिया संकल्प

बीकानेर। पंचायतीराज चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर आज नोखा तहसील मुख्यालय पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पंचायत समिति नोखा, पांचू एवं जसरासर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई और भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

सम्मेलन में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में, भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई तथा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुनावी तैयारियों एवं संगठन की मजबूती के लिए मार्गदर्शन दिया। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव में सफलता के लिए संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत सबसे महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर पार्टी को मजबूत करें।

भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने संगठनात्मक समन्वय और बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाए और सामूहिक प्रयासों से चुनावी तैयारियों को गति दे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नोखा बिहारीलाल बिश्नोई, भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि नोखा, पांचू एवं जसरासर क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर हर गांव और हर बूथ पर संगठन को मजबूत बनाएं तथा आमजन से निरंतर संपर्क रखें।

इस दौरान जिला चुनाव प्रभारी महावीर सैनी, जिला महामंत्री दलीपसिंह राजपुरोहित, जिला महामंत्री कैलाश सियाग, जिला मंत्री मनमोहन सिंह, नोखा देहात मंडल अध्यक्ष पवन राठी, मुकाम मंडल अध्यक्ष मांगूसिंह, पांचू मंडल अध्यक्ष करनाराम, जांगलू मंडल अध्यक्ष मस्ताना राम पूनिया, नोखा शहर मंडल अध्यक्ष गंगाराम पारीक, बापेऊ मंडल अध्यक्ष गिरधारी गोदारा, जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी रामेश्वर चाहर, भेरूसिंह, रामचंद्र मेघवाल, रामलाल कुम्हार, देवीसिंह, मांगूसिंह, मांगीलाल मंडा, बहादुरसिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

www.thenewsfastweb.com

thenewsfastweb

वरिष्ठ संवाददाता / Senior Journalist • NEWS FAST

सटीक, प्रामाणिक और त्वरित पत्रकारिता के साथ देश-दुनिया और स्थानीय खबरों की निरंतर कवरेज।

रेज़ एक्सपर्ट्स फाउंडेशन ने बीकानेर में विकसित किया सामुदायिक पार्क, 500 से अधिक पुलिस परिवारों को मिलेगा लाभ
सार्दुल क्लब में स्थापित हो रही अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेज़

अपनी राय / टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

फीडबैक
होम श्रेणियां Uncategorized खोजें