N E W S F A S T
THE FASTEST NEWS
📡 NEWSFAST लाइव सर्वर से कनेक्ट हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
Bikaner

वांछित हार्डकोर क्रिमिनल गिरफ्तार, गंभीर प्रकृति के 9 मामले हैं दर्ज

महत्वपूर्ण बिंदु (Key Takeaways)
  • कोटगेट थाना पुलिस और नयाशहर थाना की संयुक्त कार्रवाई, संगठित अपराधों की रोकथाम की कवायद ​बीकानेर। पुलिस मुख्यालय निर्देशानुसार जिले में संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना कोटगेट और नयाशहर की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता अर्जित की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पुख्ता आसूचना के आधार […]
  • NEWS FAST की विशेष टीम द्वारा ग्राउंड रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पड़ताल जारी।
  • मामले से जुड़े नवीनतम अपडेट और आधिकारिक बयानों के लिए बने रहें।
यह खबर सुनें (AI Audio Digest)
2 मिनट का ऑडियो बुलेटिन • NEWS FAST वॉइस
वांछित हार्डकोर क्रिमिनल गिरफ्तार, गंभीर प्रकृति के 9 मामले हैं दर्ज

​बीकानेर। पुलिस मुख्यालय निर्देशानुसार जिले में संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना कोटगेट और नयाशहर की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता अर्जित की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पुख्ता आसूचना के आधार पर लंबे समय से वांछित चल रहे एक शातिर और आदतन अपराधी को दबोच लिया है।

​पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश के निर्देशों व मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्तीसिंह राठौड़ के नेतृत्व और वृत्ताधिकारी वृत्त नगर अनुज डाल के सुपरविजन में विशेष टीमों का गठन किया गया था।
कोटगेट थाने के थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी और नयाशहर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कोटगेट के प्रकरण संख्या 278/2025 में वांछित आरोपी विष्णु साध निवासी नृसिंह मंदिर के पास, जस्सुसर गेट के बाहर, बीकानेर को गिरफ्तार किया गया।


​पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विष्णु साध नयाशहर थाने का एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ गैंग बनाकर फायरिंग कर लोगों में दहशत फैलाने, डराने-धमकाने, और अपहरण कर फिरौती मांगने जैसे गंभीर एवं संगठित जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं। उपरोक्त प्रकरण के अलावा भी इस शातिर अपराधी के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 09 अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

thenewsfastweb

वरिष्ठ संवाददाता / Senior Journalist • NEWS FAST

सटीक, प्रामाणिक और त्वरित पत्रकारिता के साथ देश-दुनिया और स्थानीय खबरों की निरंतर कवरेज।

सार्दुल क्लब में स्थापित हो रही अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेज़
बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 66 नशा तस्कर गिरफ्तार, 64 मामले दर्ज

अपनी राय / टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

फीडबैक
होम श्रेणियां Uncategorized खोजें