N E W S F A S T
THE FASTEST NEWS
📡 NEWSFAST लाइव सर्वर से कनेक्ट हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
Uncategorized

11 दिनों तक एक ही छत्त के नीचे होगा पांच कथाओं का वाचन

महत्वपूर्ण बिंदु (Key Takeaways)
  • दिव्य रासलीला के कलाकार देंगे मनमोहक प्रस्तुति,पोस्टर विमोचित बीकानेर। बीकानेर में पहली बार एक ही छत्त के नीचे पांच अलग अलग कथाओं का वाचन किया जाएगा। 11 दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में वृन्दावन की ब्रज मंडली की ओर भव्य रासलीला का मंचन भी होगा। जिसके पोस्टर का विमोचन मंगलवार को बाहेती भवन […]
  • NEWS FAST की विशेष टीम द्वारा ग्राउंड रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पड़ताल जारी।
  • मामले से जुड़े नवीनतम अपडेट और आधिकारिक बयानों के लिए बने रहें।
यह खबर सुनें (AI Audio Digest)
2 मिनट का ऑडियो बुलेटिन • NEWS FAST वॉइस
11 दिनों तक एक ही छत्त के नीचे होगा पांच कथाओं का वाचन

बीकानेर। बीकानेर में पहली बार एक ही छत्त के नीचे पांच अलग अलग कथाओं का वाचन किया जाएगा। 11 दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में वृन्दावन की ब्रज मंडली की ओर भव्य रासलीला का मंचन भी होगा। जिसके पोस्टर का विमोचन मंगलवार को बाहेती भवन में पं जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा,व्यवसायी जगतनारायण कल्ला,कन्हैयालाल जोशी व राजेश चूरा के द्वारा किया गया।

सेवन स्टार फाउण्डेशन एवं सनातन मित्रमंडल के तत्वाधान में ओझा सत्संग भवन 2 में होने जा रहे इस आयोजन से एक दिन पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी। फाउण्डेश के सीए महेन्द्र चूरा ने बताया कि 22 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक दोपहर 12.15 से 5.15 बजे तक पांच प्रकार की कथाओं का वाचन अलग अलग पंडितों द्वारा किया जाएगा। 22 व 23 दिसम्बर को श्रीमद् देवी भागवत कथा का वाचन पं श्रीगोपाल नारायण व्यास करेंगे। वहीं 24 व 25 दिसम्बर को पं आशाराम व्यास के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा। 26 व 27 दिसम्बर को पं सजय व्यास श्रीराम कथा,28 व 29 दिसम्बर को पं लक्ष्मीकांत व्यास कलकता वाले श्री बाबा रामदेव चरित कथा तथा 30 व 31 दिसम्बर को पं मुरली मनोहर व्यास द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन होगा। चूरा ने बताया कि 23 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक सायं 7 से 10 बजे तक वृंदावन की ब्रज मंडली रासलीला करेगी। कथा की पूर्णाहुति के बाद 31 दिसम्बर को महाप्रसादी का आयोजन किया गया है।


पोस्टर विमोचन के अवसर पर आयोजन से जुुड़े दाऊलाल व्यास,बृजराज जोशी,बुलाकीदास व्यास,गोविन्दनारायण चूरा,श्याम सुंदर व्यास,महीधर नारायण पुरोहित,कमल, कुनाल डागा,निर्मल कुमार दम्माणी,देवकिशन चांडक,गोरधन बिन्नाणी,पं सुशील किराडू,पं अशोक किराडू,राजेन्द्र किराडू,राधेश्याम सोनी,विनोद सोनी,घनश्याम सोनी,नंद किशोर चांडक,हरगोपाल पुरोहित,कमल नारायण पुरोहित,हरिनारायण चूरा,सुरेन्द्र कुुमार चूरा,कैलाश राठी,रामकुमार अग्रवाल,अशोक आचार्य,नरेश पुरोहित,अशोक बिस्सा,भंवर उपाध्याय,वीरेन्द्र किराडू,गोविन्द व्यास,इन्द्र जोशी,महावीर सांखला,संतोष पुरोहित,राजेन्द्र व्यास,श्रीकांत व्यास,राजकुमार व्यास,बालकिशन व्यास सहित अनेक जने मौजूद रहे।

www.thenewsfastweb.com

thenewsfastweb

वरिष्ठ संवाददाता / Senior Journalist • NEWS FAST

सटीक, प्रामाणिक और त्वरित पत्रकारिता के साथ देश-दुनिया और स्थानीय खबरों की निरंतर कवरेज।

पंचायत चुनाव : सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजरें
रेज़ एक्सपर्ट्स फाउंडेशन ने बीकानेर में विकसित किया सामुदायिक पार्क, 500 से अधिक पुलिस परिवारों को मिलेगा लाभ

अपनी राय / टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

फीडबैक
होम श्रेणियां Uncategorized खोजें