N E W S F A S T
THE FASTEST NEWS
📡 NEWSFAST लाइव सर्वर से कनेक्ट हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
Bikaner

नगर निकाय चुनाव में नकली नोटों और गैंगस्टर्स का सहयोग लेने के आरोप

महत्वपूर्ण बिंदु (Key Takeaways)
  • कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बीजेपी पर लगाए आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, गरमाई राजनीति बीकानेर। नगर निकाय चुनाव को लेकर स्थानीय राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने भाजपा पर पार्षदों की खरीद-फरोख्त में नकली नोटों का इस्तेमाल करने और गैंगस्टर्स का सहारा लेने […]
  • NEWS FAST की विशेष टीम द्वारा ग्राउंड रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पड़ताल जारी।
  • मामले से जुड़े नवीनतम अपडेट और आधिकारिक बयानों के लिए बने रहें।
यह खबर सुनें (AI Audio Digest)
2 मिनट का ऑडियो बुलेटिन • NEWS FAST वॉइस
नगर निकाय चुनाव में नकली नोटों और गैंगस्टर्स का सहयोग लेने के आरोप

बीकानेर। नगर निकाय चुनाव को लेकर स्थानीय राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने भाजपा पर पार्षदों की खरीद-फरोख्त में नकली नोटों का इस्तेमाल करने और गैंगस्टर्स का सहारा लेने के बेहद संगीन आरोप लगाए हैं।


जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने दावा किया है कि बीजेपी नेताओं ने निकाय चुनाव के दौरान पार्षदों पर दबाव बनाने के लिए गैंगस्टर्स का डर दिखाया और खरीद-फरोख्त के लिए जाली नोटों का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि मीडिया में बीजेपी नेताओं की गैंगस्टर्स के साथ तस्वीरें सामने आना एक गहरी साजिश की ओर इशारा करती हैं।

नकली नोटों के मुद्दे को देश की सुरक्षा से जोड़ते हुए सियाग ने कहा, “नकली नोटों का कारोबार देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने की साजिश है, जो एक प्रकार के आतंकवाद के समान है। देश में अधिकतर नकली नोट पाकिस्तान से आते हैं। तो क्या भाजपा नेताओ के पाकिस्तान से लिंक है। यदि दुश्मन देश से भाजपा के नेता के लिंक है तो यह देश के लिए गंभीर बात है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने इस गंभीर आपराधिक और राष्ट्रविरोधी कृत्य की पारदर्शी जांच करे तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। हम सरकार से मांग है पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे।

thenewsfastweb

वरिष्ठ संवाददाता / Senior Journalist • NEWS FAST

सटीक, प्रामाणिक और त्वरित पत्रकारिता के साथ देश-दुनिया और स्थानीय खबरों की निरंतर कवरेज।

श्रीगंगानगर में ट्रेन को ब्लास्ट से उड़ाने की साजिश नाकाम, रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट
आबादी के बीच बारूद का ढेर, शहर में मंडरा रहा बड़े खतरे का साया

अपनी राय / टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

फीडबैक
होम श्रेणियां Bikaner खोजें