केंद्रीय मंत्री ने फुटपाथ पर बैठे कुम्हार से खरीदे मिट्टी के दीये, आमजन को दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश

बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शुक्रवार को बीकानेर मिलिट्री स्टेशन पहुंचकर सेना के जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाई और दीपावली की शुभकामनाएं दी।
केंद्रीय मंत्री ने जवानों से मुलाकात कर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सेवा एवं सुरक्षा में समर्पित हमारे वीर जवानों का साहस, शौर्य, त्याग और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस दौरान डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, गुमानसिंह राजपुरोहित, अशोक प्रजापत एवं पंकज अग्रवाल भी साथ रहे।
पंचशती सर्किल के फुटपाथ पर बैठे कुम्भकार के पास पहुंचे केंद्रीय मंत्री, खरीदे मिट्टी के दिए

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पंचशती सर्किल स्थित बाजार पहुंचकर फुटपाथ पर बैठे स्थानीय कुम्हार से मिट्टी के दीये खरीदे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि
स्थानीय दुकानदारों और कारीगरों से खरीदारी करने से उनकी आजीविका को संबल मिलता है तथा उनके परिवारों में भी त्योहार की खुशियां बढ़ती हैं।
www.thenewsfasteen.com