बाजारों में है पटाखों का भंडारण, कुछ वर्ष पहले फड़ बाजार में हुई थी आग लगने की भयंकर घटना, आबादी से बाहर होना चाहिए बारूद का कारोबार

बीकानेर। जिला मुख्यालय पर घनी आबादी के बीच अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया जा रहा है। आबादी के बीच स्थित रिहायशी मकानों और दुकानों में भारी मात्रा में बारूद का स्टॉक होने से स्थानीय लोगों की जान पर हर वक्त तलवार लटकी रहती है। त्यौहारों के सीजन या सामान्य दिनों में भी सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जरा सी लापरवाही से पूरा मोहल्ला मलबे में तब्दील हो सकता है। घरों के बीच ज्वलनशील सामग्री का यह कारोबार किसकी शह पर चल रहा है, यह बड़ा सवाल है। शहर के बाशिंदों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। यदि कोई अनहोनी होती है, तो इसकी जवाबदेही आखिर किसकी तय होगी?
प्रशासन और पुलिस के सुस्त रवैये से कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तुरंत शहर की दुकानों और गोदामों की सघन जांच की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सवाल यह है कि नींद से जागने के लिए क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
www.thenewsfastweb.com