N E W S F A S T
THE FASTEST NEWS
📡 NEWSFAST लाइव सर्वर से कनेक्ट हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
Bikaner

श्रीगंगानगर में ट्रेन को ब्लास्ट से उड़ाने की साजिश नाकाम, रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट

महत्वपूर्ण बिंदु (Key Takeaways)
  • पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो खंभे टूटे, कुछ दिनों पहले बरामद हुआ था 7.5 किलो RDX बीकानेर। श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर जोरदार धमाका हुआ है। घटना 50 GB गांव के पास की है। धमाके में रेलवे ट्रैक को सहारा देने वाले सीमेंट के दो खंभे क्षतिग्रस्त हो […]
  • NEWS FAST की विशेष टीम द्वारा ग्राउंड रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पड़ताल जारी।
  • मामले से जुड़े नवीनतम अपडेट और आधिकारिक बयानों के लिए बने रहें।
यह खबर सुनें (AI Audio Digest)
2 मिनट का ऑडियो बुलेटिन • NEWS FAST वॉइस
श्रीगंगानगर में ट्रेन को ब्लास्ट से उड़ाने की साजिश नाकाम, रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट

बीकानेर। श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर जोरदार धमाका हुआ है। घटना 50 GB गांव के पास की है। धमाके में रेलवे ट्रैक को सहारा देने वाले सीमेंट के दो खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना की जानकारी पाते ही श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद ही जोरदार धमका हुआ और पटरी को सहारा देने वाले सीमेंट के दो खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कहा जा रहा कि अगर कुछ देर पहले ब्लास्ट होता तो ट्रेन इसकी चपेट में आ सकती थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी हरिशंकर ने जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया है। एसपी ने कहा कि अभी इस मामले पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद ही स्थिति पूरी साफ होगी।

पाकिस्तान बॉर्डर से सटे श्रीगंगानगर में हाल ही में सीमावर्ती इलाके से 7.5 किलो RDX बरामद किया गया था। एसपी ने कहा कि आरडीएक्स से इसका कोई संबंध नहीं है। मामले की जांच चल रही है।


श्रीगंगानगर SP हरिशंकर ने बताया है कि उन्होंने और उनकी टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है। रेलवे के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस की फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता रेलवे ट्रैक पर जांच कर रहा है। टीम सबूत जुटा रही है। सभी की जांच के बाद ही कुछ कहना संभव होगा। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह कोई धमाका था या कुछ और। हम फिलहाल स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल की जांच कर रहे हैं।

thenewsfastweb

वरिष्ठ संवाददाता / Senior Journalist • NEWS FAST

सटीक, प्रामाणिक और त्वरित पत्रकारिता के साथ देश-दुनिया और स्थानीय खबरों की निरंतर कवरेज।

सिर्फ दो घंटे फोड़ सकेंगे पटाखे, नहीं माने आदेश तो कार्रवाई
नगर निकाय चुनाव में नकली नोटों और गैंगस्टर्स का सहयोग लेने के आरोप

अपनी राय / टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

फीडबैक
होम श्रेणियां Bikaner खोजें