N E W S F A S T
THE FASTEST NEWS
📡 NEWSFAST लाइव सर्वर से कनेक्ट हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
Bikaner

वार्ड 37 सुभाषपुरा में दीपावली पर स्वच्छता कर्मियों का हुआ सम्मान

महत्वपूर्ण बिंदु (Key Takeaways)
  • बीजेपी शहर जिला महामंत्री श्यामसिंह हाडला की अगुवाई में मोहल्ले के बाशिंदों ने स्वच्छता प्रहरियों का जताया आभार, की मंगल कामनाएं ​बीकानेर। दीपावली के पावन पर्व पर वार्ड 37 में स्वच्छता कर्मियों का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बीजेपी जिला महामंत्री और वार्ड 37 के पार्षद श्यामसिंह हाडला की अगुवाई में मोहल्ले के बाशिंदों […]
  • NEWS FAST की विशेष टीम द्वारा ग्राउंड रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पड़ताल जारी।
  • मामले से जुड़े नवीनतम अपडेट और आधिकारिक बयानों के लिए बने रहें।
यह खबर सुनें (AI Audio Digest)
2 मिनट का ऑडियो बुलेटिन • NEWS FAST वॉइस
वार्ड 37 सुभाषपुरा में दीपावली पर स्वच्छता कर्मियों का हुआ सम्मान

​बीकानेर। दीपावली के पावन पर्व पर वार्ड 37 में स्वच्छता कर्मियों का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बीजेपी जिला महामंत्री और वार्ड 37 के पार्षद श्यामसिंह हाडला की अगुवाई में मोहल्ले के बाशिंदों ने स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ाया।


​सुभाष पार्क में आयोजित हुए समारोह के दौरान स्वच्छता कर्मियों को पुष्पहार पहनाने के साथ-साथ नकद राशि और मिठाई भेंट कर उनके योगदान के प्रति आभार जताया गया। पार्षद श्यामसिंह हाडला ने इस अवसर पर कहा कि जब हम इन स्वच्छता प्रहरियों का मान-सम्मान करेंगे, तभी वे पूरी निष्ठा से हमारे वार्ड की हर जरूरत का ख्याल रखेंगे। इनके मजबूत हौसले से ही हमारा वार्ड साफ और सुंदर बन सकता है। उन्होंने सभी से मिलकर अपने वार्ड को और बेहतर बनाने की अपील की।


​इस कार्यक्रम में स्वच्छता निरीक्षक शांतिलाल, जमादार सुनील जावा, विक्रम, मांगीलाल, मनोज समेत सभी 25 स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित किया गया।
​समारोह में रमेश सैनी, कालूसिंह चौहान, धीरजसिंह बडगूजर, प्रदीपसिंह चौहान, रामलाल नायक, अनिलकुमार शर्मा, सत्यनारायण प्रजापत, किशनसिंह चौहान, डूंगरसिंह सिसोदिया, कर्मजीत सिंह ढिल्लों, कुशाल सिंह, शरद कालरा, भेरूसिंह राजपुरोहित, भारतभूषण मिश्रा, विजयसिंह चौहान, बजरंगसिंह बिलोचिया, राकेश बजाज, श्याम गुप्ता, भूपेंद्र जैन, नरेंद्रसिंह भाटी, करणीसिंह शेखावत, विक्रमसिंह चौहान, सुरेंद्रसिंह बडगूजर, महेंद्रसिंह पंवार, करणपाल नायक, भेरूरतन गहलोत और मदनसिंह चौहान सहित कई मोहल्लावासी मौजूद रहे।

thenewsfastweb

वरिष्ठ संवाददाता / Senior Journalist • NEWS FAST

सटीक, प्रामाणिक और त्वरित पत्रकारिता के साथ देश-दुनिया और स्थानीय खबरों की निरंतर कवरेज।

अराजकता का माहौल बनाकर किसी तरह से रिज़ीम चेंज करना चाहती है कांग्रेस – केंद्रीय कानून मंत्री

अपनी राय / टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

फीडबैक
होम श्रेणियां Bikaner खोजें