N E W S F A S T
THE FASTEST NEWS
📡 NEWSFAST लाइव सर्वर से कनेक्ट हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
Rajasthan

दिवाली से पहले लाखों कर्मचारियों को मिलेगी सौगात, बढ़ेगा डीए

महत्वपूर्ण बिंदु (Key Takeaways)
  • केंद्र के बाद अब राजस्थान की बारी बीकानेर। त्योहारों के इस मौसम में प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बेहद खुशखबरी भरी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार की ओर से अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा के बाद, भजनलाल सरकार भी राज्य कर्मचारियों […]
  • NEWS FAST की विशेष टीम द्वारा ग्राउंड रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पड़ताल जारी।
  • मामले से जुड़े नवीनतम अपडेट और आधिकारिक बयानों के लिए बने रहें।
यह खबर सुनें (AI Audio Digest)
3 मिनट का ऑडियो बुलेटिन • NEWS FAST वॉइस
दिवाली से पहले लाखों कर्मचारियों को मिलेगी सौगात, बढ़ेगा डीए

बीकानेर। त्योहारों के इस मौसम में प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बेहद खुशखबरी भरी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार की ओर से अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा के बाद, भजनलाल सरकार भी राज्य कर्मचारियों की झोली में दिवाली का बड़ा बोनस डालने की तैयारी में है। पूरी संभावना जताई जा रही है कि राज्य सरकार त्योहार से ठीक पहले 3 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी का आधिकारिक आदेश जारी कर देगी।

प्रदेश में यह परंपरा रही है कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के डीए को केंद्र सरकार के समान ही रखती है। हाल ही में हुए फैसले के बाद केंद्र में डीए बढ़कर 63 प्रतिशत हो चुका है। वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए मिल रहा है। जैसे ही राज्य सरकार इस 3 प्रतिशत के इजाफे पर मुहर लगाएगी, राजस्थान में भी कुल डीए 63 प्रतिशत के स्तर को छू लेगा। इससे कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में सीधा बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।

3 साल में 42% से 60% का सफर, आंकड़े बयां कर रहे हैं पूरी कहानी

यदि पिछले 7 बार की डीए बढ़ोतरी के आंकड़ों (2023 से 2026 तक) पर नजर डालें, तो कर्मचारियों के भत्ते में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

मार्च, 2023 : डीए 38% से बढ़कर 42% हुआ (4% बढ़ोतरी)।

अक्टूबर, 2023 : डीए 46% पर पहुंचा (4% बढ़ोतरी)।

मार्च, 2024 : डीए 50% के मील के पत्थर तक पहुंचा (4% बढ़ोतरी)।

अक्टूबर, 2024 : डीए 53% दर्ज किया गया (3% बढ़ोतरी)।

अप्रैल, 2025 : डीए में 55% तक बढ़ोतरी हुई (2% बढ़ोतरी)।

अक्टूबर, 2025 : डीए 58% तक बढ़ा (3% बढ़ोतरी)।

अप्रैल, 2026: डीए बढ़कर 60% हो गया (2% बढ़ोतरी)।

नियमानुसार सरकारी कर्मचारियों का डीए वर्ष में दो बार तय किया जाता है, जिसकी घोषणा अक्सर मार्च और अक्टूबर में होती है। इस बार भी जुलाई से प्रभावी होने वाले इस डीए की बकाया एरियर राशि कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि खाते में जमा होगी, जबकि अगले महीने से बढ़ा हुआ भत्ता सीधे बैंक खातों में सैलरी के साथ प्राप्त हो सकता है। त्योहार के माहौल में इस फैसले से प्रदेश के लाखों परिवारों की दिवाली और भी रोशन होना तय है।

thenewsfastweb

वरिष्ठ संवाददाता / Senior Journalist • NEWS FAST

सटीक, प्रामाणिक और त्वरित पत्रकारिता के साथ देश-दुनिया और स्थानीय खबरों की निरंतर कवरेज।

बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 66 नशा तस्कर गिरफ्तार, 64 मामले दर्ज
देश में अराजकता फैला रहा है विपक्ष – केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

अपनी राय / टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

फीडबैक
होम श्रेणियां Bikaner खोजें