N E W S F A S T
THE FASTEST NEWS
📡 NEWSFAST लाइव सर्वर से कनेक्ट हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
Bikaner

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पहुंचे मिल्ट्री स्टेशन,जवानों के साथ मनाई दीपावली

महत्वपूर्ण बिंदु (Key Takeaways)
  • केंद्रीय मंत्री ने फुटपाथ पर बैठे कुम्हार से खरीदे मिट्टी के दीये, आमजन को दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शुक्रवार को बीकानेर मिलिट्री स्टेशन पहुंचकर सेना के जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाई और दीपावली की शुभकामनाएं दी। […]
  • NEWS FAST की विशेष टीम द्वारा ग्राउंड रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पड़ताल जारी।
  • मामले से जुड़े नवीनतम अपडेट और आधिकारिक बयानों के लिए बने रहें।
यह खबर सुनें (AI Audio Digest)
2 मिनट का ऑडियो बुलेटिन • NEWS FAST वॉइस
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पहुंचे मिल्ट्री स्टेशन,जवानों के साथ मनाई दीपावली

बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शुक्रवार को बीकानेर मिलिट्री स्टेशन पहुंचकर सेना के जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाई और दीपावली की शुभकामनाएं दी।

केंद्रीय मंत्री ने जवानों से मुलाकात कर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सेवा एवं सुरक्षा में समर्पित हमारे वीर जवानों का साहस, शौर्य, त्याग और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस दौरान डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, गुमानसिंह राजपुरोहित, अशोक प्रजापत एवं पंकज अग्रवाल भी साथ रहे।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पंचशती सर्किल स्थित बाजार पहुंचकर फुटपाथ पर बैठे स्थानीय कुम्हार से मिट्टी के दीये खरीदे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि
स्थानीय दुकानदारों और कारीगरों से खरीदारी करने से उनकी आजीविका को संबल मिलता है तथा उनके परिवारों में भी त्योहार की खुशियां बढ़ती हैं।

thenewsfastweb

वरिष्ठ संवाददाता / Senior Journalist • NEWS FAST

सटीक, प्रामाणिक और त्वरित पत्रकारिता के साथ देश-दुनिया और स्थानीय खबरों की निरंतर कवरेज।

पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां
दिनदहाड़े लाल क्वार्टर में चोरी एक चोर गिरफ्तार, दूसरा फरार

अपनी राय / टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

फीडबैक
होम श्रेणियां Bikaner खोजें